सांसद नवीन जैन का हुआ जोरदार स्वागत

आगरा। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन के रक्षा मंत्रालय की संसदीय कमेटी का सदस्य नामित होने की ख़ुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज शास्त्रीपुरम स्थित उनके आवास पर पहुंचकर ज़ोरदार स्वागत किया।

Sep 28, 2024 - 17:32
 0  68
सांसद नवीन जैन का हुआ जोरदार स्वागत

27 सितंबर की रात्रि में ही उनके यहां जैन मुनि राष्ट्रसंत उपाध्याय विहसंत सागर महाराज के आहार की सूचना दी गई थी। हरियाणा चुनाव में लगे नवीन जैन पार्टी से एक दिन की छुट्टी लेकर रात्रि में आगरा आए थे। पश्चिमपुरी स्थित जैन मंदिर से सपरिवार उपाध्याय विहसंत सागर महाराज को लेकर आए। 

जैन मुनि के साथ सांसद भी बिना पदवेश के पैदल चले। पूरे विधि-विधान से उपाध्याय विहसंत सागर महाराज का आहार हुआ। इसके बाद वे परिजनों से धार्मिक चर्चा कर रहे थे कि ढोल बजने लगा।

काठ के ऊंचे आसन पर राष्ट्रसंत विहसंत सागर महाराज विराजमान थे। सामने कार्यकर्ता बैठ गए। जैन मुनि ने सभी को आशीर्वाद दिया। धार्मिक चर्चा की। 

जैन मुनि ने वरिष्ठ नेता दीपक खरे के हाथों नवीन जैन का माल्यार्पण कराया। उनके शुभ का आशीर्वाद दिया। इस दौरान नवीन जैन और उनके पुत्र वैभव जैन उन्हीं वस्त्रों में थे, जिनमें विहसंत सागर महाराज को आहार कराया था। 

जैन मुनि की विदाई के बाद सांसद जैन कार्यकर्ताओं के बीच आए तो उन्हें मालाओं से लाद दिया। 

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कई कार्यकर्ता भी स्वागत करने आए।

प्रमुख रूप से पार्षद प्रदीप अग्रवाल, शरद चौहान, राकेश जैन, अमित ग्वाला, पूर्व पार्षद आशीष पाराशर, सुषमा जैन, चौधरी विमल जैन, एकता जैन, शीतल अग्रवाल, महेश निषाद आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow