सांसद चाहर उत्तराखंड में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पर्यवेक्षक
आगरा। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राज कुमार चाहर को उत्तराखंड में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
![सांसद चाहर उत्तराखंड में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पर्यवेक्षक](https://www.aurguru.com/uploads/images/202502/image_870x_67a7362f4775d.jpg)
-भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-दिल्ली की जनता ने फर्जीवाल को हरा दिया
उत्तराखंड में भाजपा की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत कल (नौ फरवरी) को देहरादून के अमरीक हॊल, रेसकोर्स में एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में सांसद राज कुमार चाहर मौजूद रहेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस कार्यशाला में मौजूद रहेंगे।
दिल्ली की जनता ने फर्जीवाल को हराकर भाजपा को जिताया
सांसद राज कुमार चाहर ने दिल्ली विधान सभा चुनाव के नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा है कि जनता का अभिनंदन, दिल्ली की जनता को बधाई और दिल्ली की जनता का ह्रदय से आभार। दिल्लीवासियों ने पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया और एक फर्जी व्यक्ति जो झूठ केवल झूठ ही फैलाता था और कट्टर बेईमान निकला, उसे और उसकी पार्टी को दिल्ली की जनता ने हरा दिया है। इस चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से दिल्ली की जनता ने तय कर दिया है कि पीएम मोदी मोदी देश को आगे ले जाना चाहते हैं। 2047 में भारत विकसित बने, इस चुनाव का यही जनता का मुद्दा था और जनता ने इस पर भरोसा कर फर्जीवाल को हरा दिया।
श्री चाहर ने इस चुनाव में दिन-रात एक करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और बधाई दी है। उन्होंने दिल्ली में रह रहे बृज के लोगों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने भाजपा को जिताने में पूरा सहयोग किया।