Aurguru: वेपोराइजर के स्विच आफ होने के दो घंटे तक नहीं काटेंगे मच्छर

मच्छर अब सोते समय कान पर भिनभिना कर आपनी नींद खराब नहीं कर पाएंगे नांही आपको काट पाएंगे।

Aug 26, 2024 - 13:14
 0  62
Aurguru: वेपोराइजर के स्विच आफ होने के दो घंटे तक नहीं काटेंगे मच्छर

भारत ने मालीक्यूल विकास के क्षेत्र में सफलता हासिल करते हुए बिना किसी विदेशी सहयोग के देश का पहला ऐसा मास्क्युटो रिपलेंट मालीक्यूल विकसित किया है जिसके लिक्विड वेपोराइजर को स्विच आफ करने के बाद भी दो घंटे तक मच्छर आपसे दूर रहेंगे।

सेफेक्स केमीकल ग्रुप की सिस्टर कंर्सन शोगन आर्गेनिक्स ने पहली बार रीनोफलर्रथिन नामक देश का पहला मास्क्युटो रिपेलेंट मालीक्यूल विकसित किया है। कंपनी का दावा है कि यह देश में अभी तक चल रहे इस तरह के उत्पादों से दोगुना अधिक प्रभावशाली है। पिछले दस सालों से कंपनी द्वारा इस मालीक्यूल को विकसित करने पर शोध किया जा रहा था। गोदरेज कंज्युमर प्रोडक्ट लिमिटेड के सहयोग से कंपनी इस प्रोडक्ट को शीघ्र ही बाजार में लांच करेगी। अभी तक भारत मास्क्युटो रिपेलेंट के मालीक्यूल के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था।

सेफेक्स केमीकल ग्रुप के निदेशक नीरज जिंदल का कहना है कि देश में विकसित यह पहला ऐसा मास्क्यूटो रिपेलेंट है जो लिक्विड वेपोराइजर को स्विच आफ करने के बाद भी दो घंटे तक मच्छरों को आपसे दूर रखेगा। कंपनी का दावा है कि यह रिपेलेंट मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले घातक मच्छर एनाफ्लीज, एडीज और क्यूलेक्स प्रजातियों पर सीधा असर करता है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor