मोदी ब्रुनेई की यात्रा पर, लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं सुल्तान बोल्किया

बंदर सेरी बेगावान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्रुनेई की दो दिवसीय यात्रा पर निकल रहे हैं। मोदी पहले भारतीय पीएम हैं, जो ब्रुनेई की यात्रा कर रहे हैं। इसे काफी अहम माना जा रहा है। इससे दोनों देशों के संबंधों में मजबूती आ सकती है। बताया जाता है कि पीएम मोदी ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया के न्योते पर वहां जा रहे हैं। ब्रुनेई एशियाई देश है, जो सिंगापुर और फिलीपीन के बीच है।

Sep 3, 2024 - 11:47
 0  4
मोदी ब्रुनेई की यात्रा पर, लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं सुल्तान बोल्किया

सुल्तान बोल्किया दुनिया के अमीर लोगों में एक हैं। उनके पास 30 अरब डालर से अधिक की संपत्ति है। उनकी आय का सबसे बड़ा स्रोत तेल और प्राकृतिक गैस है, जिसका प्रचुर भंडार ब्रुनेई में है। ब्रुनेई के सुल्तान हसल का राजमहल पर सोना जड़ा है। उनका लाइफस्टाइल रश्क करने वाला है। उनके इस आलीशान राजमहल में 17 सौ से अधिक कमरे हैं। उनके पास सात हजार वाहनों का बड़ा काफिला है। इसकी कीमत पांच अरब डालर के करीब है। उनके पास तीन सौ फरारी और पांच सौ राल्स रायस कारे हैं। कई निजी  विमानों के वह स्वामी हैं। वैसे तो ब्रुनेई का छोटा देश है लेकिन प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर होने के कारण यहां के लोग काफी अमीर हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow