प्रभारी मंत्री ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, अब कर रहे भाजपा पदाधिकारियों संग बैठक

आगरा। आज सुबह प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर पार्टी के आव्हान पर सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।

Sep 17, 2024 - 10:44
 0  37
प्रभारी मंत्री ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, अब कर रहे भाजपा पदाधिकारियों संग बैठक

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह गत रात्रि ही सर्किट हाउस आ गए थे। आज सुबह सबसे पहले प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह अधिकारियों के काफिले के साथ शीश महल उद्यान पहुँचे। यहाँ पर उन्होंने स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया। वहाँ से लौटने के बाद अब वह सर्किट हाउस पर भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद वह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वह औचक निरीक्षण करने शहर में निकलेंगे। 
स्वच्छता अभियान में उनके साथ महानगर अध्यक्ष भानु महाज़न, जिलाधिकारी अरविंद बाँगरी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow