पुरुषों और युवाओं को महिला सुरक्षा के प्रति बनाया जाएगा संवेदनशील, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष की समीक्षा

आगरा। महिलाओं और किशोरियों को अपने अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही पुरुषों व युवाओं को भी महिला अधिकारों के प्रति संवेदनशील व जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

Sep 21, 2024 - 22:30
 0  16
पुरुषों और युवाओं को महिला सुरक्षा के प्रति बनाया जाएगा संवेदनशील, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष की समीक्षा

यह जानकारी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान ने दी। 

आयोग की अध्यक्ष डॉ. चौहान ने नवीन सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों से महिलाओं एवं किशोरियों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रम की विगत एक वर्ष की प्रगति की तलब की। महिला आयोग की अध्यक्ष ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन लिए एक व तीन माह की कार्य योजना उपलब्ध कराने के दिए निर्देश दिए। 

उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों व प्रयासों की सराहना की। साथ ही इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने संबंधित विभागों में संचालित योजनाओं को समन्वित रूप से महिलाओं के हित में प्रभावी बनाने हेतु कार्य योजना का 15 दिन मे प्रजेंटेशन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow