रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने को कई देश प्लान तैयार कर ट्र्म्प को देंगे

लंदन। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को रोकने के लिए ब्रिटेन, फ्रांस और यूक्रेन मिलकर काम करने पर राजी हुए हैं। इन देशों ने तय किया है कि वे युद्ध रोकने का प्लान तैयार कर उसे अमेरिका के समक्ष रखेंगे।

Mar 2, 2025 - 23:07
 0
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने को कई देश प्लान तैयार कर ट्र्म्प को देंगे
ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर।

बीते कल व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिटर जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद जेलेंस्की वार्ता के बीच से उठकर व्हाइट हाउस से बाहर आ गए थे। इसके बाद उन्होंने अमेरिका भी छोड़ दिया था। 

जेलेंस्की अब ब्रिनेट की राजधानी लंदन में हैं। यहां वे यूरोपीय देशों की समिट में शिरकत कर रहे हैं। इस समिट में इटली, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, डेनमार्क समेत 13 देश शिरकत कर रहे हैं। यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि भी इसमें भाग ले रहे हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के यहां पहुंचने के बाद उनकी ब्रिनेट के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैंक्रो आदि नेताओं के साथ बातचीत में तय हुआ कि चार देश मिलकर रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का प्लान तैयार करेंगे। इस प्लान को डोनाल्ड ट्र्म्प के समक्ष रखा जाएगा।

इस बैठक के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि हमें यकीन है कि अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन में स्थायी शांति के पक्षधर हैं। ब्रिटेन इस पर तभी काम करेगा जब अमेरिका यूक्रेन के प्रति अपनी सुरक्षा गारंटी पर टिका रहेगा।

 

SP_Singh AURGURU Editor