बाह को अटल नगर नाम से नया जिला बनाएं, 2 से लखनऊ में धरना

बाह। बाह क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आएदिन 80 किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं। समस्या समाधान करने वाले सभी अधिकारी आगरा में बैठते हैं। यहां के लोग दौड़ लगाकर अब थक चुके हैं। लोगों ने एक बार फिर बाह को जिला बनाने की मांग उठाई है। इस मांग को लेकर बाह के लोग 2 अक्टूबर से लखनऊ में धरना शुरू करने जा रहे हैं।

Sep 21, 2024 - 20:15
 0  52
बाह को अटल नगर नाम से नया जिला बनाएं,  2 से लखनऊ में धरना

बाह पिछड़ा क्षेत्र है। यहां  से आगरा की दूरी करीब 80 किलोमीटर है। चंबल और यमुना के बीच स्थित बाह क्षेत्र से मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा लगती है। बीते कई बरसों से तहसील को बाह जिला बनाने की मांग चली आ रही है जिसके लिए कई बार अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भी किए गए, मगर किसी भी सरकार द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया। 

अब दहेज निवारण एवं समाज कल्याण परिषद संस्था ने इस मुद्दे को फिर उठाया है। संस्था के  अध्यक्ष हर नारायण यादव ने अपने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ पूर्व में कई बार तहसील बाह मुख्यालय और लखनऊ में बाह को जिला बनाने के लिए धरना प्रदर्शन किया,  पर मामले में आश्वासन ही मिला। 

एक बार फिर दहेज निवारण एवं समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष हर नारायण यादव के द्वारा बाह को जिला बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर अवगत कराया गया है कि बाह को जिला बनाने के लिए वह आगामी 2 अक्टूबर से लखनऊ के इको पार्क में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई  के नाम पर अटल नगर जिला बनाए जाने की मांग की जाएगी।

 मांग करने वालों में हरि ओम, राजेश यादव एडवोकेट, सुरेश यादव, महावीर सिंह, रविकांत, चंद्रेश, अमन प्रताप, मनोज पचौरी, हरिशंकर, विमल वर्मा, अभय यादव, रतन सिंह, शिव कुमार कमलेश कुमार आदि भी शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow