यूपी में 11 को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 अक्टूबर को महानवमी के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को दशहरा का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Oct 10, 2024 - 21:59
 0  11
यूपी में 11 को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश

ज्ञातव्य है तिथि के हिसाब से इस बार महानवमी 11 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 12 अक्टूबर दोपहर तक मनेगी, इसीलिए शासन ने महानवमी और दशहरा का अवकाश एक ही दिन 12 अक्टूबर को घोषित किया था। अब आदेश में संशोधन कर 11 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश घोषित किया गया है।

इस संबंध में शासन के अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार ने संशोधित आदेश जारी किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow