सुबह 10 बजे उठने वाले भी आज 04 बजे उठे, एक—दूसरे के दरवाजों पर दस्तक दी, 10.58 बजे से पहले करना था ये काम

आगरा में आज की सुबह हर दिन से अलग थी। सुबह सात बजे से ही लोग एक—दूसरे के दरवाजे पर दस्तक देते दिखे। पूजन के लिए कन्याएं ढूंढीं। क्योंकि यह काम 10.58 बजे से पहले ही करना था इसलिए भक्ति के साथ व्याकुलता भी दिखी। इधर नगर निगम में भी वो हुआ जो आज तक नहीं हुआ था। कर्मचारियों की कन्याओं का पूजन किया गया।

Oct 12, 2024 - 16:39
 0  155
सुबह 10 बजे उठने वाले भी आज 04 बजे उठे, एक—दूसरे के दरवाजों पर दस्तक दी, 10.58 बजे से पहले करना था ये काम

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगरा नगर निगम में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। नगर निगम में पहली बार कर्मचारियों की 151 कन्याओं का पूजन हुआ। परिजनों ने डांडिया खेला और पूजन के बाद बच्चों को उपहार दिए गए। सुबह आठ बजे कर्मचारियों की कन्याएं निगम परिसर पहुंचीं। निगम के पार्षद और कर्मचारियों ने सफाई कर्मियों को बिठाकर प्रसाद ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इधर शहर भर की गली—मोहल्लों, कॉलोनियों में आज भी नवमी मनाई गई। सुबत 10 बजे उठने वाले भी आज 04 बजे उठ गए। सात बजे से ही कन्याओं की तलाश शुरू हो गई। लोग एक दूसरे के दरवाजे खटखटाने लगे। बेटियों को आमंत्रित किया। 10.58 बजे से पहले देवी और कन्या पूजन हुआ। 

शारदीय नवरात्र तीन अक्टूबर गुरुवार को शुरू हुए थे। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर को दोपहर 12.31 बजे से शुरू हुई, यह 11 अक्टूबर को दोपहर 12.06 बजे तक रही। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हुई। सप्तमी और अष्टमी 10 अक्टूबर को और नवमी तिथि 11 अक्टूबर को थी। 


ग्रहस्थ उदयातिथि को मानते हैं। ऐसे में अष्टमी 11 अक्टूबर दोपहर 12.06 बजे तक रही, इसके बाद नवमी तिथि शुरू हुई और नवमी तिथि 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर शुरू होकर 12 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक रही। इस तरह 12 अक्टूबर को सुबह 10.58 से पहले नवमी मनाई गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor