शानदार प्रस्तुतियों ने बिखेरी भक्ति की छटां

आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विशेष प्रार्थना सभाओं और पर्वों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी श्रृंखला में, विजय दशमी पर्व के महत्व को उजागर करने, छात्रों को अपनी संस्कृति से अवगत कराने, और जीवन में सरसता, उल्लास, आनंद तथा मंगल की कामना के उद्देश्य से आज, 9 अक्टूबर, 2024 को दशहरा पर्व का आयोजन धूमधाम से किया गया।

Oct 9, 2024 - 17:51
Oct 9, 2024 - 17:59
 0  34
शानदार प्रस्तुतियों ने बिखेरी भक्ति की छटां

कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा यशवी ने इस पर्व के महत्व को बताते हुए की। बच्चों ने श्री राम के भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। छात्रा अमायरा ने नवरात्रि के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी, जिससे बच्चों ने नवरात्रि के महत्व को समझा। राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण के स्वरूप में सजे छोटे बच्चों ने मोहक छवि के साथ लघु नाटिका प्रस्तुत की। नन्हे-नन्हे बच्चों ने नौ देवियों का स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। छात्रा शिविका की नृत्य प्रस्तुति ने सभी को आनंदित किया, जबकि छात्र अविकृष्णा की कविता ने विद्यालय परिसर में भक्ति का वातावरण बना दिया। श्री राम के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति को अधिक-से-अधिक जानें और त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाएँ। उन्होंने सभी को विजय दशमी की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रचार्य अरविंद श्रीवास्तव, सभी अध्यापक एवं छात्रगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा यशवी एवं छात्रा देवांशी ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow