ट्रंप के प्रयास सफल हुए तो कम जाएंगे पेट्रोल-डीजल के रेट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध को खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन से लगातार बात कर रहे हैं। हालांकि, उनका प्रस्ताव विवादास्पद हो सकता है, क्योंकि अगर उनका प्रस्ताव लागू होता है तो यह यूक्रेन के लिए बहुत नुकसानदेह होगा और उसकी सामरिक स्थिति को कमजोर कर सकता है। इसी बीच यूरोप में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है।

Feb 22, 2025 - 20:02
 0
ट्रंप के प्रयास सफल हुए तो कम जाएंगे पेट्रोल-डीजल के रेट

उन्होंने कहा कि अमेरिका छह महीने से भी कम समय में यूक्रेन में युद्ध को समाप्त कर सकता है। यह बयान तब आया है जब अमेरिकी हथियारों की शिपमेंट को लेकर चिंता जताई जा रही है। यूक्रेन के एक सांसद ने यह बताया कि अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति रोक दी गई है  और विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति में रुकावट आती है तो यूक्रेन के लिए संघर्ष जारी रखना बहुत कठिन हो सकता है।

यदि यूक्रेन युद्ध समाप्त होता है, तो इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है, खासकर कच्चे तेल, धातुओं, उर्वरकों, और प्राकृतिक गैस जैसी महत्वपूर्ण वस्तुओं की कीमतों पर। जैसा कि इंटेलिजेंस फर्म केप्लर के कच्चे तेल के विशेषज्ञ विक्टर कैटोना ने कहा है, युद्ध के खत्म होने से रूस की स्थिति सामान्य हो सकती है और इससे वैश्विक कमोडिटी बाजार को पुन: सहज रूप से आपूर्ति मिल सकती है। इसके इसके अलावा तेल कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।

बैंक ऒफ अमेरिका के एक्सपर्ट्स ने हाल ही में एक नोट में कहा कि अगर यूक्रेन युद्ध में शांति समझौता होता है, तो ब्रेंट क्रूड की कीमतें 5 से 10 डॉलर प्रति बैरल तक सस्ती हो सकती हैं। यह गिरावट तेल की कीमतों के लिए महत्वपूर्ण संकेत है, क्योंकि युद्ध की समाप्ति के बाद सप्लाई चेन में सुधार और रूस के अतिरिक्त उत्पादन क्षमता की कमी हो सकती है। हाल ही में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 2% की कमी आई और यह 74.96 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

SP_Singh AURGURU Editor