सांसद चाहर के आवास पर 50 मिनट तक रुके लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
आगरा। यूपी ऑयल मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित रबी ऑल इंडिया तिलहन सेमिनार सहित अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होने आगरा आये लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फ़तेहपुरसीकारी के सांसद राजकुमार चाहर के आवास पर पहुंचे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आवास पर पहुंचकर सांसद चाहर की माता जी से आशीर्वाद लेकर परिवारीजनों से मुलाक़ात की। स्पीकर बिरला सांसद चाहर के घर लगभग 50 मिनट तक रुके।
इस दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. राकेश गर्ग, महापौर हेमलता दिवाकर, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, पूर्व मंत्री उदयभान सिंह,डॉ रामबाबू हरित, विधायक छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा, विजय शिवहरे, अंजुला सिंह माहौर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश रावत, जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, प्रदीप भाटी,श्याम भदौरिया, गिर्राज कुशवाहा,अशोक राणा, भानु महाजन,पूर्व विधायक महेश गोयल, जितेंद्र वर्मा, कालीचरण सुमन, मधुसूदन शर्मा, डॉ राजेन्द्र सिंह, राहुल चौधरी,सुमन्त गुप्ता,उपेंद्र सिंह,मेघराज सोलंकी,शैलू जादोन,गुड्डू चाहर, नितिन वर्मा,वीरेंद्र अग्रवाल,कुलदीप गर्ग आदि।