जगनेर में तेंदुए की दहशत, वीडियो वायरल

जगनेर। थाना क्षेत्र की अरावली पहाड़ियों पर एक तेदुंआ दिखाई दिया तो ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। रात भर लोग नजर रखे हुए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Sep 6, 2024 - 19:49
Sep 6, 2024 - 20:00
 0  24

ग्रामीणों ने बताया कि जगनेर क्षेत्र के खोरपुरा स्थित अरावली पहाड़ियों पर एक तेंदुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को भी दी गई है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की खोजबीन की लेकिन उन्हें कहीं नजर नहीं आया है।
जगनेर पुलिस का कहना है कि तेंदुए के आने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। तुरंत ही वन विभाग को सूचित किया गया। फिरे भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow