बीएल संतोष की क्लास में नेता हुए चित, तीन घंटे चली क्लास में सवालों के उत्तर नहीं दे पाए भाजपा नेता

आगरा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष की क्लास में कई धुरंधर नेता चित हो गए। उनके सवालों के आगे वे इधर-उधर झांकने लगे। उनकी क्लास में मेयर सहित शहर के कई विधायक नदारद रहे। ,

Sep 20, 2024 - 23:12
 0  203
बीएल संतोष की क्लास में नेता हुए चित, तीन घंटे चली क्लास में सवालों के उत्तर नहीं दे पाए भाजपा नेता

राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष आज आगरा पहुंचे तो उनका टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह एत्मादपुर के एक बूथ पर पहुँचे और लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाने का संदेश दिया। उन्होंने नगर निगम में स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत लगाई गयी प्रदर्शनी का उदघाटन भी किया। 

नगर निगम से वह होटल क्लार्क शिराज पहुँचे। यहाँ पर उन्होंने क़रीब तीन घंटे तक भाजपा नेताओं की क्लास ली। उन्होंने एक-एक नेता को खड़े कर सवाल किया कि अब तक कितनी सदस्यता की है। आपने कितने लोगों से संपर्क किया है। आपने आपने क्षेत्र में कितनी रात प्रवास किया है। बीएल संतोष के इन सवालों को सुन तमाम नेता बगलें झाँकने लगे। राष्ट्रीय महामंत्री ने सभी को निर्देश दिए कि वे सदस्यता अभियान पर फ़ोकस करें। 

बाबूलाल से बोले आप ख़ुद में संगठन हो:

जब फ़तेहपुर सीकरी के विधायक से सवाल पूछने की बारी आई तो उन्होंने बीएल संतोष को बोला कि उनको तो संगठन की ओर से कोई जानकारी ही नहीं दी गई है। इस पर संतोष बोले आप ख़ुद में संगठन हो। आप सदस्यता अभियान में जुटो और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाओ। 

बैठक में सभी सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका के चेयरमैन, मेयर, प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। महानगर से एक विधायक ही मौजूद थे। दोनों सांसद भी बैठक में नहीं पहुँच सके। 

प्रदर्शनी का किया उदघाटन

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनकी प्राथमिकताओं वाली विकास योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गयी।उदघाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने किया। एक पौधा मां के नाम के तहत उन्होंने कदंब का एक पौधा भी रोपित किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, भाजपा बृजक्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, महानगर नगर अध्यक्ष भानु महाजन विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जबकि कार्यक्रम का संचालन भाजपा पार्षद दल के सचेतक शरद चौहान द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow