पद्मश्री उषा यादव को लीडर्स आगरा ने दिया तपन शिखर सम्मान

आगरा। पद्मश्री प्रो.उषा यादव ने हिंदी साहित्य में अप्रतिम योगदान दिया है। विभिन्न विधाओं में उनकी पुस्तकें लगातार प्रकाशित हो रही हैं। उन्होंने आगरा ही नहीं, देश को गौरवान्वित किया है।

Oct 3, 2024 - 22:43
 0  20
पद्मश्री उषा यादव को लीडर्स आगरा ने दिया तपन शिखर सम्मान

प्रो.उषा यादव को" चलें शहर को समर्पित बुजुर्गो-विभूतियों के घर, के तहत उनका अभिनन्दन एवं चरण वंदना करने कार्यक्रम मे लीडर्स आगरा एवं तपन फाउंडेशन ने उन्हें 'तपन शिखर' सम्मान प्रदान किया। 

लीडर्स आगरा और तपन फाउंडेशन के पदाधिकारी गुरुवार को नार्थ ईदगाह कालोनी स्थित प्रो.यादव के आवास पर पहुँचे। मुख्य अतिथि विधायक विजय शिवहरे ने उनको "तपन शिखर सम्मान "से नवाज़ा । 

लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, रंगकर्मी अनिल जैन, अनुज शिवहरे ने इलायची की माला पहनाई और कार्यक्रम संयोजक विधायक विजय शिवहरे,आदर्श नंदन गुप्ता,सुनील जैन,राहुल जैन ने शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। मेहरवान् खान, आयुषी गुप्ता, राजू सविता ने दुपट्टा पहनाया। उन्हें ट्राफी भी प्रदान की गई। अनुज शिवहरे व सुनील बग्गा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow