'दो पत्ती' में कृति सेनन का सीता-गीता अवतार देख घूमा काजोल का माथा

मुंबई। नेशनल अवॉर्ड विनर कृति सेनन एक्ट्रेस तो हैं ही। अब वह प्रोड्यूसर भी बन गई हैं और फिल्म 'दो पत्ती' को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। साथ ही इसमें वह डबल रोल भी निभा रही हैं। काजोल और शहीर शेख के साथ उनकी इस फिल्म का पहले टीजर रिलीज किया गया था, जो बेहद दिलचस्प था। अब इसकी रिलीज डेट भी एकदम अलग अंदाज में अनाउंस की गई है।

Sep 30, 2024 - 14:34
Sep 30, 2024 - 22:28
 0  11
'दो पत्ती' में कृति सेनन का सीता-गीता अवतार देख घूमा काजोल का माथा

शशांक चतुर्वेदी की डायरेक्टेड और कृति सेनन की प्रोड्यूस्ड फिल्म 'दो पत्ती' नेटफ्लिक्स पर 25 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी। इसमें जहां कृति का डबल रोल है। सीता और गीता के अंदाज में वह दिखाई देंगी। वहीं, काजोल एक पुलिस ऑफिसर हैं, जो किसी केस की गुत्थी सुलझाने में लगी हैं और उसकी आरोपी कृति सेनन ही हैं।

चूहे-बिल्ली की लड़ाई की तरह इस दो पत्ती की कहानी भी बुनी हुई दिख रही है। कालोज असली मुजरिम की तलाश में हैं। लेकिन कृति का डबल रोल होने के कारण वह बार-बार धोखा खा रही हैं। शहीर शेख के साथ कृति की जोड़ी बनाई गई है, जिनके कई रोमांटिक सीन्स भी देखने को मिलेंगे।

काजोल और कृति सेनन ने पहले भी साथ काम किया है। इन्होंने शाहरुख खान और वरुण धवन के साथ फिल्म 'दिलवाले' में स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। और अब एक बार ये दोनों पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। इस मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म में ये दोनों कितना कमाल कर पाते हैं, ये तो जल्द ही पता चल जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow