गुरुग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में सजे कीर्तन दरबार

आगरा। शहर भर के गुरुद्वारों में आज श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुद्वारों में आयोजित कीर्तन दरबारों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे थे। धर्मावलम्बी गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेक रहे थे।

Sep 4, 2024 - 21:32
 0  36
गुरुग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में सजे कीर्तन दरबार

मुख्य आयोजन सिख समाज की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान द्वारा गुरुद्वारा श्री माईथान पर आयोजित किया गया। शाम सात बजे से रात्रि 9.30 बजे यहां लोगों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्राचीन स्वरूपों के दर्शन किए। यहां हुए कीर्तन दरबार में शाम के दीवान की आरम्भता श्री रहिरास साहिब के पाठ से बादल सिंह ने की। इस अवसर पर विशेष रूप से पधारे भाई जितेंद्र सिंह अरोड़ा (फरीदाबाद वाले) ने सबसे पहले ऐसे गुर को बल बल जाइए आप मुक्त मोहे तारे... का गायन किया। इसके उपरांत वाहो वाहो बाणी निरंकार है तिस जेवड अवर न कोए... का गायन कर संगत का मन मोह लिया। इससे पूर्व भाई बिजेंदरपाल सिंह ने बाणीं प्रभ की सब को बोले, अडोल ना कबहूं डोले...,  अमृत बाणीं हर हर तेरी सुणं सुंण होवे परम गत मेरी... एवम बीबी निर्मल कौर ने संता के कारज आप खलोआ हर कम करावणं आया राम का गायन किया।
मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने सरवत के भले की अरदास की। समागम में प्रधान कंवलदीप सिंह,चेयरमैन परमात्मा सिंह, पाली सेठी, समन्वयक बंटी ग्रोवर, रशपाल सिंह, और जस्सी सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। 

माईथान गुरुद्वारे के अलावा नार्थ ईदगाह गुरुद्वारा, पुलिस लाइन पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर कीर्तन समागम सुबह सात बजे से ही प्रारंभ हो गया था जो नौ बजे तक चला।

 गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर, विभव नगर में पहले प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार शाम 7 बजे बाद शुरू हुआ जो रात्रि नौ बजे तक चला। कार्टन दरबार में भाई अर्शदीप सिंह, वीर महेंद्र पाल सिंह ने शब्द गायन किया।  ग्रंथी भाई मनसा सिंह ने अरदास की। प्रमुख सेवादार सरदार हरपाल सिंह ने आभार जताया। सिम्मी सलूजा, हरविंदर कौर जुल्का, चांदनी भोजवानी, जसविंदर कौर, सर्वजीत कौर समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

गुरुद्वारा शाहगंज पर श्री गुरुग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर रात्रि आठ बजे से दस बजे तक अलौकिक कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन करने के लिए पहुंचे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor