राजा जनक ने शिवजी का जलाभिषेक कर प्रारम्भ की आमंत्रण यात्रा, कल होगी मेंहदी की रस्म

आगरा। ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों संग आमंत्रण यात्रा निकाल कर आज राजा जनक ने शहरवासियों को सियाराम के विवाह का न्यौता दिया। कल मेंहदी और अन्य वैवाहिक रस्में लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में मध्याह्न 12 बजे से होंगी।

Sep 26, 2024 - 21:31
 0  27
राजा जनक ने शिवजी का जलाभिषेक कर प्रारम्भ की आमंत्रण यात्रा, कल होगी मेंहदी की रस्म

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक व पूजन कर राजा जनक व रानी सुनयना (प्रमोद वर्मा व मंजु वर्मा) ने आरती की। इसके उपरान्त आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ हुआ।
राजा जनक के परिवारीजनों ने झूमते नाचते हुए आमंत्रण यात्रा निकाली। झूमते नाचते मिथिलावासियों को देखकर सियाराम के विवाह का उत्साह और उमंग की देखते ही बन रहा था। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आमंत्रण यात्रा का स्वागत किया गया। क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आमंत्रण यात्रा ने कार्यालय पर आकर विश्राम लिया। 

मुख्य रूप से अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, संयोजक गौरव राजावत, हेमन्त बोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय, महामंत्री निशान्त चतुर्वेदी, विवेक शर्मा, दिलीप खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, लिली गोयल, मनोज वर्मा, राहुल खंडेलवाल, अनुज खंडेलवाल, विकास भारद्ज, यादवेन्द्र शर्मा, दिग्विजय नाथ तिवारी, नवीन गौतम, संजीव चौबे आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow