विद्युत शवदाह पर गृह गूंजे खाटू श्याम के भजन

आगरा के विद्युत शवदाह गृह पर अज्ञात मृतकों के लिए भजन संध्या का आयोजन कर उनके आत्म कल्याण की कामना की गई।

Sep 30, 2024 - 14:35
 0  31
विद्युत शवदाह पर गृह गूंजे खाटू श्याम के भजन

आगरा। ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह  पर रविवार को श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की ओर से अज्ञात मृतकों के निमित्त खाटू श्याम की संगीतमय भजन संध्या आयोजित की गई। अज्ञातों के आत्म कल्याण की कामना की गई। 

साप्ताहिक श्याम सखा मंडल, बेलनगंज की भजन मंडली के डा. अशोक चौधरी, कृष्णा ठाकुर, शिव कुमार, प्रीति शर्मा, बंशी शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओम टंडन, सुनील विकल, अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महासचिव राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल,  उपाध्यक्ष विशनू गर्ग, प्रशान्त गुप्ता, संजीव गुप्ता, मनोज शर्मा, प्रमोद गुप्ता, विपिन  जिंदल आदि ने आरती की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor