केजरीवाल के रिहा होते ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, पत्नी सुनीता ने बांटे लड्डू

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज मंजूर कर लिए जाने के बाद यहां की एक स्थानीय अदालत ने उनकी रिहाई के आदेश दे दिए। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता तिहाड़ जेल पहुंच गए। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी वहां पहुंची। केजरीवाल के रिहा होते ही कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। सुनीता केजरीवाल ने इस मौके पर लड्डू खिला कर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया।

Sep 13, 2024 - 16:45
 0  1
केजरीवाल के रिहा होते ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, पत्नी सुनीता ने बांटे लड्डू

 

सुप्रीम कोर्ट ने आज कुछ शर्तों के साथ केजरीवाल को जमानत दे दी थी। कोर्ट ने साफ कहा था कि केजरीवाल की गिरफ्तारी अवैध नहीं है। वैसे केजरीवाल मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी नहीं निभा नहीं पाएंगे लेकिन चुनाव में वह अपनी पार्टी के प्रचार कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलते ही उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आदेश की कापी राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने प्रस्तुत की। राउज एवेन्यू कोर्ट से उनकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया गया। इसे तिहाड़ जेल के अधिकारियों के पास पहुंचाया गया। इसके बाद शाम करीब पांच बजे उन्हें रिहा कर दिया गया।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow