नवमी पर घर-घर पूजे जा रहे हैं कन्या-लांगुर

आगरा। घर- घर में आज सुबह से ही नवमी पूजी जा रही है। कन्या लांगुर का पूजन कर उन्हें भोजन ग्रहण कराया जा रहा है। शहर के देवी मंदिरों में भी पूजा-अर्चना करने को बड़ी संख्या में भक्त पहुँच रहे हैं। दुर्गा अष्टमी की रात्रि में कई स्थानों पर माता का जागरण भी हुआ।

Oct 11, 2024 - 11:14
 0  37
नवमी पर घर-घर पूजे जा रहे हैं कन्या-लांगुर

 नवरात्रि के अंतर्गत बहुत बड़ी संख्या में हिंदू परिवारों में नौ दिन तक माता रानी पूजन- हवन किया जाता है। कई लोग नौ दिन तक व्रत भी रखते हैं। अष्टमी व नवमी पर विशेष पूजन किया जाता है और कन्या लंगूरों को भोजन कराकर भेंट दी जाती है। 

शहर में आज सुबह से ही नवमी के पूजन की धूम दिखाई दे रही है। कन्या और लांगुर को घरों में लाकर उनका पूजन किया जा रहा है और भोजन ग्रहण कराया जा रहा है। कई जगह तो बच्चों की टोली स्वतः पूजन के लिए घरों में दस्तक देती घूम रही है। 

कन्या-लांगुरो को स्वतः ही अपने घरों आता देख लोग हर्षित मन से उनका पूजन कर रहे हैं और भोजन ग्रहण करा रहे हैं। सभी को यथोचित दक्षिणा भी दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow