कन्नौज रेप पीड़िता के साथ सपा नेता नवाब सिंह यादव का डीएनए मैच, अखिलेश आए लोगों के निशाने पर

कन्नौज। कन्नौज की रेप पीड़िता बच्ची के साथ सपा नेता नवाब सिंह यादव का डीएनए मैच हो गया है इसके साथ ही नवाब सिंह यादव द्वारा बालिका के साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हो गई है।

Sep 2, 2024 - 19:28
 0  182
कन्नौज रेप पीड़िता के साथ सपा नेता नवाब सिंह यादव का डीएनए मैच, अखिलेश आए लोगों के निशाने पर

कन्नौज पुलिस अब इस मामले में दर्ज मुकदमे में बलात्कार के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

नवाब सिंह यादव ने विगत 11 अगस्त को कन्नौज स्थित अपने कॉलेज परिसर में नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार की घृणित घटना को अंजाम दिया था। नवाब सिंह यादव के पास इस बालिका को लेकर उसकी बुआ पहुंची थी। बुआ ने अपनी भतीजी को नौकरी का झांसा दिया था। बुआ इस बालिका को सपा नेता नवाब सिंह यादव के पास कमरे में छोड़कर वहां से खिसक गई थी। इसके बाद नवाब यादव ने बालिका से रेप की वारदात को अंजाम दिया था।

पीड़िता ने किसी तरह  अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां बाप ने पुलिस में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने नवाब सिंह यादव के अलावा पीड़िता को बुआ को भी गिरफ्तार कर लिया था।

इस घटना के सामने के आने के बाद यूपी में राजनीति गरमा गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया। अपने नेता नवाब सिंह यादव का नाम सामने आने पर समाजवादी पार्टी ने पहले तो यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि नवाब सिंह यादव का सपा से कोई संबंध नहीं है। लेकिन बाद में यह स्वीकार करना पड़ा कि नवाब सिंह यादव सपा से जुड़ा रहा है। 

यह मामला उस।समय और तूल पकड़ गया, जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नवाब सिंह यादव के मामले में डीएनए जांच की मांग कर दी। इसके बाद अखिलेश यादव लोगों के निशाने पर आ गए और उन पर यह आरोप लगाया जाने लगा कि वह अपने नेता को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आज जन नवाब सिंह यादव और पीड़ित बालिका का डीएनए मैच हो गया तो एक बार फिर अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

बता दें कि नवाब सिंह यादव न केवल सपा से जुड़ा रहा है बल्कि सपा से ब्लॉक प्रमुख भी रह चुका है। डिंपल यादव जब कन्नौज की संसद हुआ करती थीं तब नवाब सिंह यादव उनका प्रतिनिधि भी रहा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor