अवधपुरी जिनालय में घटयात्रा एवं रथयात्रा के साथ हुआ जिनबिंब स्थापना महोत्सव

आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं श्री पदमप्रभु जिनालय ट्रस्ट अवधपुरी के तत्वावधान में आगरा के अवधपुरी स्थित श्री पदमप्रभु जिनालय में अस्थाई श्री पदमप्रभु जिनबिंब स्थापना महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ घटयात्रा एवं रथयात्रा के साथ हुआ।जिसका शुभारंभ आगरा के पूर्व सीएमडी पीयूष जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया।

Feb 19, 2025 - 20:06
 0
अवधपुरी जिनालय में घटयात्रा एवं रथयात्रा के साथ हुआ जिनबिंब स्थापना महोत्सव


बड़ी संख्या में महिलाएं केसरिया साड़ियों में मांगलिक द्रव्य से भरे मंगल कलश लेकर घटयात्रा में चल रही थीं। घटयात्रा में बड़ी संख्या में भक्त बैंड बाजों की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। घटयात्रा में सौधर्में इंद्र जितेंद्र-शालू जैन,  यज्ञनायक ओम प्रकाश-बीना जैन, कुबेर इंद्र विवेक- हेमलता जैन, ईशान इंद्र,अजय कुमार-  रश्मि जैन सानद इंद्र राकेश जैन- कविता जैन, महेन्द्र इंद्र अतुल जैन, अंजली जैन के स्वरूप बग्गियों में सवार थे। घटयात्रा कलाकुंज जैन मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री पदमप्रभु जिनालय अवधपुरी पहुंची। 

अवधपुरी में कार्यक्रम का ध्वजारोहण आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार मौठया, राजेश जैन सेठी,अशोक कुमार जैन द्वारा किया गया। साथ ही श्री पदमप्रभु जिनालय के ट्रस्टीयों ने समाधिस्थ आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। बालिकाओं ने नृत्य कर मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। सौभाग्यशाली भक्तों ने उपाध्यायश्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रोच्चारण से भगवान पदमप्रभु की प्रतिमा का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा संपन्न की। 

बाहर से पधारे सभी अतिथियों का आयोजन समिति ने स्वागत सम्मान किय। |इसके बाद महोत्सव के सभी पात्रों ने पंडित श्री ऋषभ जैन शास्त्री घिरोर वालों के कुशल निर्देशन में नवीन वेदी का शुद्धिकरण कर पदमप्रभु भगवान की प्रतिमा को सिंहासन सहित विधि विधान के साथ विराजमान कराया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रावक-श्राविकाओं ने अष्ट द्रव्यों के साथ योग मंडल विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। कार्यक्रम में सभी भक्तों को उपाध्यायश्री की मंगल वाणी श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ। 

इस कार्यक्रम में संगीत रॉकी जैन एंड पार्टी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र जैन साहू एवं मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद मीनाक्षी वर्मा की उपस्थिति रही। साय:काल भक्तों ने संगीतमय श्रीजी मंगल आरती की। इस अवसर पर इंद्रप्रकाश जैन,  अजय कुमार जैन, कार्यक्रम संयोजक अनंत कुमार जैन, निर्माण संयोजक विवेक जैन, विशाल जैन बंटी, राकेश जैन, अजय जैन, रविंद्र जैन राहुल जैन अहिंसा, रचित जैन, पारस जैन, संभव जैन, प्रवीन जैन, सुनील जैन ठेकेदार, नरेश जैन,राजा जैन, अंकेश जैन, राजकुमार गुड्डू, राजू गोधा, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, पीयूष जैन, रश्मि जैन, करुणा जैन। कविता जैन, पुष्पा जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।