जयंत चौधरी का कल भरतपुर में होगा नागरिक अभिनन्दन

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता- राज्यमन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह कल (22 सितंबर) भरतपुर आ रहे हैं। वह भरतपुर के यूटीआई सभागार में जन कौशल संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Sep 21, 2024 - 18:39
 0  23
जयंत चौधरी का कल भरतपुर में होगा नागरिक अभिनन्दन

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि यूटीआई सभागार में ही चौधरी जयन्त सिंह जी का।भरतपुर की जनता व रालोद की ओर से नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा।

चौधरी जयन्त सिंह नई दिल्ली से कार द्वारा चलकर भरतपुर आयेंगे। रास्ते में जेवर टोल पर अलीगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा, मथुरा टोल पर मथुरा के कार्यकर्ताओं द्वारा एवं मथुरा- भरतपुर की सीमा पर भरतपुर के रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। आगरा से भी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वागत करने भरतपुर जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor