जलेबी बनी कांग्रेस और भाजपा दोनों की पसंद

हरियाणा चुनाव के नतीजे कुछ भी रहे हों पर आज पूरे दिन एक्स पर जलेबी छायी रही। कभी कांग्रेसियों ने जलेबियों बांटी तो दोपहर बाद भाजपाइयों ने जलेबी बांटनी शुरू कर दी। कुल मिलाकर जलवा जलेबी का छाया रहा।

Oct 8, 2024 - 15:53
 0  208
जलेबी बनी कांग्रेस और भाजपा दोनों की पसंद


आगरा। हरियाणा के चुनाव नतीजे आते ही एक्स पर जलेबी ट्रेंड करने लगी। एक्स पर 50 हजार लोगों ने जलेबी पर ट्वीट किया है। 
ज्ञात हो राहुल गांधी द्वारा हरियाणा की चुनाव सभा में जलेबी की फैक्टरी लगाने संबंधी बयान काफी चर्चा में रहा था। 


आज सुबह जब रुझान कांग्रेस के पक्ष में आने लगे तो कांग्रेस कार्यालय में आमतौर पर बंटने वाले लड्डू की जगह जलेबी बंटने लगी और ढोल बजने लगे। मध्याह्न  तक आते-आते चुनाव नतीजे बदलते दिखाई देने लगे, तो जलेबी ने स्थान बदल लिया। 


अब यह जलेबी बीजेपी कार्यालय पहुंच गई। बीजेपी कार्यालय पर जलेबी बंटने लगीं। भाजपा के कार्यकर्ता राह चलते लोगों को यह कहकर जलेबी बांटने लगे कि ये लोग ताजी जलेबी अभी फैक्ट्री से आयी है। 


एक्स पर कई तरह के मीम्स लोगों ने डालने शुरू कर दिए। एक मीम्स में राहुल गांधी की दुकान पर अमित शाह और मोदी  जलेबी खाते नजर आए। 


भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर जलेबी हाथ में लेकर तस्वीर पोस्ट की। कुल मिलाकर जलेबी आज पूरे दिन छाई रही।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow