आगरा पहुंचे नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया औद्योगिक स्मार्ट सिटी के तहत आगरा में कैसे स्थापित होंगे नॉन पौल्यूनॉन पॉलियूटिंग कैटेगरी के उद्योग

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार देर शाम सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।

Aug 29, 2024 - 08:44
 0  13
आगरा पहुंचे नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया औद्योगिक स्मार्ट सिटी के तहत आगरा में कैसे स्थापित होंगे नॉन पौल्यूनॉन पॉलियूटिंग कैटेगरी के उद्योग

औद्योगिक स्मार्ट सिटी की मंजूरी के बाद आगरा में अब किस तरह नॉन पॉल्यूटिंग कैरेगिटी के उद्योग स्थापित होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर से इस दिशा में क्या काम किए जा रहे हैं 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यूपी के आगरा तथा प्रयागराज समेत देश में 12 विश्व स्तरीय ग्रीनफील्ड औद्योगिक स्मार्ट शहर बनाने को मंजूरी दी है। इससे यूपी में करीब 10 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और 30 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। औद्योगिक स्मार्ट सिटी नेशनल इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरिडोर प्रोग्राम के तहत बनाए जाएंगे। आईटी आधारित और अन्य उद्योगों की राह खुली है। नॉन पॉलियूटिंग कैटेगरी उद्योग स्थापित किए जाएंगे।

आगरा में इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाने के लिए उद्योगों को चिन्हित करने के साथ ही जिले में भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने की प्लानिंग की रूपरेखा डीएम और आगरा मंडलायुक्त बना रही हैं। इसके साथ ही आगरा में एनजीटी, सुप्रीम कोर्ट, टीटीजेड समेत अन्य विभागों की गाइडलाइन की जानकारी ली है।

इस दौरान सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर, आगरा महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.मंजू भदौरिया, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक डॉ.जीएस धर्मेश, विधायिका रानी पक्षालिका सिंह, विधायक छोटेलाल वर्मा, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे के साथ ही मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी और डीएम भानु चंद्र गोस्वामी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor