पाकिस्तान पहुंचा भगोड़ा इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक

इस्लामाबाद। भारत में वांछित चल रहा भगोड़ा इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पाकिस्तान पहुंच गया है। आज इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर जाकिर नाइक के पहुंचने पर धार्मिक मामलों के मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उसका स्वागत किया। जाकिर नाइक को पाकिस्तान सरकार ने न्योता दिया था। पाकिस्तान दौरे पर जाकिर नाइक कराची और लाहौर जैसे प्रमुख शहरों में इस्लामिक लेक्चर देगा। 20 अक्टूबर को राजधानी इस्लामाबाद में व्याख्यान के साथ नाइक की यात्रा का समापन होगा।

Sep 30, 2024 - 14:48
Sep 30, 2024 - 22:26
 0  6


भगोड़े जाकिर नाइक ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पाकिस्तान यात्रा की घोषणा की थी, जिसमें उसने पाकिस्तान में सार्वजनिक लेक्चर के बारे में जानकारी दी थी। नाइक का पहला लेक्चर 5 अक्टूबर को कराची में होगा। यह लेक्चर जिन्ना के मकबरे के सामने मौजूद बाग-ए-कायद में आयोजित किया जाना है। इसके बाद लाहौर और इस्लामाबाद में जाकिर नाइक के लेक्चर आयोजित किए जाएंगे। जाकिर नाइक का बेटा भी इन व्याख्यानों में शामिल होगा।

इस्लामाबाद पहुंचने पर जाकिर नाइक का स्वागत प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के यूथ प्रोग्राम के चेयरमैन राणा मशहूद, धार्मिक मामलों और अंतरधार्मिक सद्भाव मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सैयद अताउर रहमान, धार्मिक मामलों के संसदीय सचिव शमशीर अली मजारी और अन्य अधिकारियों ने किया। 

भारत के मुंबई में जन्मा जाकिर नाइक लंबे समय से इस्लामिक उपदेश देता रहा है। लेक्चर के साथ वह खुलेआम टीवी पर दूसरे धर्म के लोगों को इस्लाम में शामिल कराता है। साल 2016 में वह तब अंतरराष्ट्रीय खबरों की सुर्खियां बना, जब बांग्लादेश में हुए बम धमाकों में उसका नाम सामने आया। बम धमाकों में शामिल एक युवक जाकिर नाइक के भाषणों से प्रभावित था। इसके बाद भारत सरकार ने उसके ऊपर सख्ती शुरू की तो उसके कई फ्रॉड सामने आए। इस बीच जाकिर भारत से भागकर मलेशिया पहुंच गया और वहीं रह रहा है। 

हाल ही में जाकिर नाइक ने पाकिस्तानी यूट्यूबर को एक इंटरव्यू में भारत से मलेशिया भागने की वजह बताई थी। जाकिर ने नादिर अली को दिए इंटरव्यू में कहा कि उसके पास पाकिस्तान सरकार से भी ऑफर था, लेकिन अगर वह भारत से भागकर पाकिस्तान आता तो उसे आईएसआई का एजेंट करार दिया जाता। यही वजह है कि उसने मलेशिया में जाने का फैसला किया।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow