आगरा कमिश्नरेट में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने की पहल

आगरा। कमिश्नरेट आगरा में आज से 16 अक्टूबर तक "सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान" चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करना और आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है।

Oct 2, 2024 - 20:14
 0  97
आगरा कमिश्नरेट में बेहतर  यातायात व्यवस्था बनाने की पहल

अभियान के तहत यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम विभिन्न स्थानों पर नियमित निरीक्षण करेंगी। इसके साथ ही सड़कों पर यातायात की सुगमता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जुर्माने की कार्यवाही करेंगी। ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी और बस चालकों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे ताकि वे सड़क सुरक्षा के नियमों को बेहतर तरीके से समझें और उनका पालन करें।

पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में आज कमिश्नरेट आगरा की यातायात पुलिस टीम द्वारा 250 ऑटो में लगी अवैध अतिरिक्त सीटों को हटाने की कार्यवाही की गई। साथ ही चालकों को ड्राइवर सीट के दोनों ओर अतिरिक्त सीटें न लगाने और निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाने के संबंध में जागरूक किया गया।

पुलिस उपायुक्त यातायात ने बताया कि यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जिम्मेदार बनाना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow