भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल, अवनी लेखरा ने पैरालिंपिक्स में रचा इतिहास

पेरिस। पैरालिंपिक्स में भारत खाता खोल लिया है। 10 मीटर एयर राइफल में भारत की अवनी लेखरा ने गोल्ड मेडल जीत कर नया रिकार्ड बना दिया। उसने अपने ही पिछले रिकार्ड को तोड़ा। अवनी ने फाइनल राउंड में 249.7 का स्कोर करके स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारत की मोना अग्रवाल ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

Aug 30, 2024 - 16:13
 0  11
भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल, अवनी लेखरा ने पैरालिंपिक्स में रचा इतिहास


अवनी लेखरा और दक्षिण कोरिया की युनरी ली के बीच आखिरी शॉट तक बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरी शॉट तक भारत की अवनी सिल्वर मेडल पोजीशन बनी हुई थीं, लेकिन अपने आखिरी शॉट पर भारत की शूटर ने 10.5 का स्कोर किया। वहीं कोरियाई निशानेबाज से आखिरी शॉट पर चूक हो गई, जिनका आखिरी शॉट पर स्कोर केवल 6.8 रहा। इस कारण कोरियाई शूटर अंत में 246.8 के स्कोर तक पहुंच पाईं।

अवनी लेखरा टोक्यो पैरालिंपिक्स में महज 19 साल की उम्र में भाग लेने पहुंची थीं। वहां उन्होंने फाइनल में 249.6 का स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता और नया पैरालिंपिक रिकॉर्ड कायम किया था। अब पेरिस पैरालिंपिक्स में अवनी ने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर करके 249.7 का स्कोर करके ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है। पिछली बार यानी टोक्यो पैरालिंपिक्स की सिल्वर मेडल विजेता यानी चीन की कुइपिंग झांग इस बार आखिरी स्थान पर रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow