बांग्लादेश को भारत ने पहले वनडे में हराया

ग्वालियर। भारत ने बांग्लादेश को पहले टी-20 में सात विकेट से हरा दिया। ग्वालियर में टीम ने 128 रन का टारगेट 49 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। कल रात हार्दिक पंड्या ने सिक्स मारकर टीम इंडिया को जीत दिलाई, उन्होंने करियर में 5वीं बार विनिंग सिक्स लगाया है। इस मामले में पंड्या ने विराट कोहली (चार बार) को पीछे छोड़ा दिया है। वहीं, अर्शदीप सिंह ने टी-20 में 11वीं बार तीन विकेट लिए। उन्होंने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा।

Oct 7, 2024 - 13:20
 0  8
बांग्लादेश को भारत ने पहले वनडे में हराया

 

बांग्लादेश ने ग्वालियर में 19.5 ओवर बैटिंग करने के बाद 127 रन बनाए। भारत ने यह टारगेट 11.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारत ने पहली बार 100 से ज्यादा रन का टारगेट इतनी कम गेंदें बाकी रहते हासिल किया। भारत की पारी में 49 गेंदें बाकी रहीं। इससे पहले 2016 में टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 रन का टारगेट 41 गेंदें बाकी रहते हासिल किया था।

 हार्दिक पंड्या ने 12वें ओवर में मिड-विकेट की दिशा में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। उन्होंने 5वीं बार विनिंग सिक्स लगाया। भारत को छक्का लगाकर जीत दिलाने के मामले में हार्दिक पहले नंबर पर पहुंच गए। उनके बाद विराट कोहली ने चार बार भारत के लिए विनिंग सिक्स लगाया है।

 भारत के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने महज 14 रन देकर तीन विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इसी के साथ अर्शदीप टी-20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा 11 बार तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उनके बाद कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या ने भारत के लिए 10-10 बार मैच में तीन विकेट लिए हैं।

 बांग्लादेश के खिलाफ भारत से मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने डेब्यू किया। इसी के साथ भारत से 117 खिलाड़ियों ने टी-20 खेल लिया। टी-20 में एक टीम से सबसे ज्यादा डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में भारत पहले नंबर पर पहुंच गया। पाकिस्तान से 116 खिलाड़ियों ने टी-20 डेब्यू किया है।

22 साल के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपने टी-20 और इंटरनेशनल करियर की शुरुआत मेडन ओवर से की। उन्होंने पारी का छठा ओवर तौहिद हृदॉय के खिलाफ मेडन फेंक दिया। वह टी-20 करियर का पहला ही ओवर मेडन फेंकने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले 2022 में अर्शदीप सिंह और 2006 में अजीत अगरकर ऐसा कर चुके हैं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow