कमिश्नरी में डॉक्टर से अभद्रता, धमकी भी

आगरा। कमिश्नरी में एक चिकित्सक से अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। ताजगंज पुलिस ने इसका मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

Oct 4, 2024 - 10:35
 0  97
कमिश्नरी में डॉक्टर से अभद्रता, धमकी भी

सिकंदरा निवासी डॉ. आरके सिंह ने ताजगंज में केस दर्ज कराया है कि वह आगरा के राजस्व कमिश्नर कार्यालय में अपनी शिकायत से संबंधित कागजात देने आए थे, तभी उन पर हमला करने की कोशिश की गई। उनके साथ हाथापाई की गई। उनकी गाड़ी को रोकने के लिए टक्कर भी मारी गई।  

घटना के दौरान, हिमांशु शाक्य और उनके ड्राइवर आशीष ने डॉ. सिंह को मुकदमा संख्या 401/2024 (जो थाना हाथरस में पंजीकृत है) वापस लेने के लिए कहा। जब डॉ. सिंह ने इस बात का विरोध किया तो हिमांशु शाक्य ने उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
 
डॉ. सिंह ने बताया कि उन्होंने जैसे ही अपने वाहन को खड़ा किया, तभी आरोपी आ गए। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया, जिसके बाद हिमांशु शाक्य ने भी 112 पर कॉल करके झूठी शिकायत दर्ज कराई।

 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ताजगंज में रिपोर्ट कराने को कहा। इस पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow