जमीन को लेकर हुए विवाद में पीड़ित पक्ष के 23 लोगों के नाम पर केस दर्ज करने पर नप गए फतेहाबाद इंस्पेक्टर

आगरा। फतेहाबाद में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया और हंगामा कर दिया।

Sep 3, 2024 - 16:09
Sep 3, 2024 - 21:35
 0  41
जमीन को लेकर हुए विवाद में पीड़ित पक्ष के 23 लोगों के नाम पर केस दर्ज करने पर नप गए फतेहाबाद इंस्पेक्टर

सूचना पर विधायक खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाह, डीसीपी ईस्ट अतुल कुमार सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद में रविवार को जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष अतर सिंह ठाकुर का था तो दूसरा रामचरन कुशवाह का। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में कई लोग घायल हुए। एक बुजर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। लेकिन अतर सिंह की ओर से भी लेकिन मुकदमा दर्ज कर लिया जिसमें कुशवाह समाज के 23 लोगों को नामजद किया। इस मामले ने वहां जातिगत विवाद का रूप ले लिया। मंगलवार को इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो जाने परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार से आज सुबह इंकार कर दिया और हंगामा कर दिया। जानकारी मिलते ही विधायक भगवान सिंह कुशवाह मौके पर पहुंच गए और परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को पूरे मामले से अवगत कराया तो पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड ने फतेहाबाद निरीक्षक बृजेश कुमार गिरी को लाइन हाजिर कर दिया है। इंस्पेक्टर पर कार्रवाई होने के बाद ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। डीसीपी ईस्ट ने परिजनों को इस मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow