आगरा में आज भी झमाझम बारिश, 15 सितंबर से कनेक्शन, जानें क्या है डेड लाइन और कब ​विदा होगा मानसून ?

आगरा। आगरा में मध्य सितंबर तक मानसून अंतिम चरण में पहुंच जाता है। लेकिन यहां मध्य सितंबर बीत चुका है और झमाझम बारिश जारी है। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या इस बार मानसून आगरा से देरी से विदा होगा ?

Sep 17, 2024 - 17:20
 0  29
आगरा में आज भी झमाझम बारिश, 15 सितंबर से कनेक्शन, जानें क्या है डेड लाइन और कब ​विदा होगा मानसून ?

आगरा में इस वर्ष मानसून विदाई की बेला में भी सक्रिय बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आमतौर पर 15 सितंबर के लगभग आगरा से इसकी विदाई होने लगती है। लेकिन अबकी बार यह थोड़ा लंबा खिंच सकता है।

आगरा में वर्षा का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले बुधवार को भी तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज मंगलवार को दिन में झमाझम बारिश हुई। आगरा में यह पांच दिन बार दोबारा बारिश हुई है। इस बीच तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा था। उमस बेहाल करने लगी थी। बारिश के बाद इसमें आज एक बार फिर कमी आ गई है। आज दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पर है। 

आगरा में मानसून जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में आता है और मध्य सितंबर तक रहता है। यहां
मानसून के दौरान औसत मासिक वर्षा 200-250 मिलीमीटर के आस-पास होती है। अगस्त में आगरा में सबसे ज़्यादा बारिश होती है, लेकिन इस बार ऐसा सितंबर में हो रहा है। मानसून के दौरान यहां औसत उच्च तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस रहता है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor