1962 का युद्ध नहीं होता तो शादीशुदा होते रतन टाटा

वैसे तो रतन टाटा से जुड़ी कई कहानियां अब लाइमलाइट में है लेकिन उन्होंने शादी क्यों नहीं की, इसकी भी एक हैरान करने वाली कहानी है। वह जिन दिनों अमेरिका में पढ़ाई के सिलसिले में गए थे, वहां उनकी दोस्ती एक अमेरिकी महिला से हुई। दोनों शादी भी करने को तैयार थे लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाई। बताया जाता है कि रतन टाटा इस बीच कुछ समय के लिए भारत आए। लेकिन यहां भारत और चीन के बीच 1962 की जंग छिड़ गई। इसके कारण उनका अमेरिका लौटना जल्द नहीं हो पाया। जब वह अमेरिका गए तो उन्हें पता चला कि जिस लड़की से उनका प्यार था, उसने कहीं और शादी कर ली है।

Oct 10, 2024 - 13:16
Oct 10, 2024 - 13:36
 0  183
1962 का युद्ध नहीं होता तो शादीशुदा होते रतन टाटा

मुंबई। भारत में भी मशहूर फिल्म अभिनेत्री सिमी गरेवाल से रतन टाटा के नजदीकी संबंध रहे। लोग मानते हैं कि सिमी गरेवाल उनकी गर्लफ्रेंड थी। आज सिमी गरेवाल ने काफी भावुक पोस्ट एक्स हैंडल पर डाला है।

प्रिंस चार्ल्स से अवार्ड लेने नहीं गए थे रतन टाटा

रतन टाटा की ख्याति भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में है। उद्योग जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें दुनिया भर से खूब अवार्ड मिल चुके हैं। साल 2018 में ब्रिटेन के तत्कालीन प्रिंस चार्ल्स-III ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देने के लिए बकिंघम पैलेस में इनवाइट किया था। इसके लिए एक पूरा फंक्शन भी आयोजित किया गया था। रतन टाटा ने प्रिंस चार्ल्स के अनुरोध को स्वीकार किया और लंदन आने के लिए हामी भर दी लेकिन हुआ कुछ ऐसा जिस वजह से वह अवार्ड लेने नहीं गए।  

भारतीय बिजनेसमैन, कॉलमनिस्ट और एक्टर सुहेल सेठ ने इस किस्से का बारे में एक वीडियो में बात करते हुए बताया,कि रतन टाटा के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के समारोह में उन्हें भी लंदन जाना था। 6 फरवरी के इस इवेंट के लिए, वह 2 या 3 फरवरी को ही लंदन पहुंच गए थे। जब उनकी फ्लाइट लंदन एयपोर्ट पर उतरी और उन्होंने अपना मोबाइल ऑन किया तो देखा कि उनके फोन में रतन टाटा के 11 मिस कॉल थे। सुहेल सेठ कहते हैं कि इतनी मिस कॉल को देखकर वह हैरान रह गए, उन्होंने तुरंत रतन टाटा को कॉल किया। फोन पर रतन टाटा ने सुहेल से कहा कि वह इस अवॉर्ड को लेने नहीं आ सकते क्योंकि उनके डॉग टैंगो और टीटो में से कोई एक बहुत बीमार है। इसके बाद सुहेल ने टाटा से कहा कि प्रिंस चार्ल्स ने यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इवेंट आपके लिए रखा है लेकिन बावजूद इसके रतन टाटा नहीं आए। 

प्रिंस चार्ल्स हुए थे रतन टाटा के मुरीद

जब इस बात का पता प्रिंस चार्ल्स को लगा, तो वह रतन टाटा से काफी प्रभावित हुए। सुहेल सेठ ने बताया कि प्रिंस चार्ल्स ने रतन टाटा की तारीफ करते हुए कहा कि इंसान ऐसा ही होना चाहिए, रतन टाटा कमाल के इंसान हैंरतन टाटा की इसी आदत की वजह से आज टाटा समूह इस मुकाम पर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow