पल्लीवाल जैन महासभा का होली मिलन, गिरनार जी यात्रियों का सम्मान  

आगरा। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा द्वारा आवास विकास कॊलोनी के सेक्टर एक में नर्मदेश्वर पैलेस पर आयोजित समारोह में गिरनार जी के यात्रियों का सम्मान किया गया। होली मिलन भी हुआ। पल्लीवाल जैन कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक जैन का भी सम्मान किया गया।

Mar 10, 2025 - 16:59
 0
पल्लीवाल जैन महासभा का होली मिलन, गिरनार जी यात्रियों का सम्मान   
पल्लीवाल जैन महासभा के होली मिलन समारोह की कुछ झलक।  

समारोह का शुभारंभ महिला मण्डल द्वारा मंगलाचरण कर किया गया। कृष्णा और राधा जी के स्वरूपों के साथ सभी ने जमकर फूलों की होली खेली। एक दूसरे पर फूल बरसाए। होली की टोपी लगाई। हंसी-ठिठोली का दौर चला। फागुन में प्रेम की बात हुई। महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीतों और होली के गीतों पर नृत्य किया। इसके बाद में सभी महिला-पुरुषों ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेली। 

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, संरक्षक मुकेश जैन भगत, हेमा जैन, शाखा अध्यक्ष प्रमोद जैन, मंत्री विवेक जैन, कोषाध्यक्ष मोहिताश जैन,राजेश जैन, सुनील जैन, कुलदीप जैन, यतीन्द्र जैन, संयम जैन, एकता जैन, प्रगति जैन, वंदना जैन, स्वीटी जैन, सोनू जैन, धर्मेंद्र जैन, विपिन जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सभी  पुरुष और महिला मौजूद आदि मौजूद रहे।

 

SP_Singh AURGURU Editor