कैंसर पीड़ित हिना खान बर्थडे मनाने पहुंचीं गोवा

मुंबई। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वो ट्रीटमेंट ले रही हैं और अपनी सेहत का ध्यान रख रही हैं। हिना खान बहुत हिम्मत के साथ ये मुश्किल जर्नी जी रही हैं और लाइफ का हर मोमेंट एंजॉय कर रही हैं। अब हिना खान गोवा चली गई हैं। दरअसल, दो अक्टूबर को हिना खान का बर्थडे है तो एक्ट्रेस प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गोवा गई हैं।

Sep 25, 2024 - 13:49
 0  8
कैंसर पीड़ित हिना खान बर्थडे मनाने पहुंचीं गोवा

वो गोवा अपने बॉयफ्रेंड और मां के साथ गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। फोटोज में हिना को एक रेस्टोरेंट में मां और बॉयफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया। हिना को ग्रीन कलर के आउटफिट और लाइट मेकअप देखा गया। हिना फैमिली संग खुश नजर आईं।

हिना ने बर्थडे से नौ दिन पहले ही सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है। उन्होंने इससे पहले केक की फोटो शेयर की थी। उन्होंने बर्थडे का पहला केक काटा था।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow