300 करोड़ का गबन कर वृंदावन में छिपा बैठा था, महाराष्ट्र पुलिस ने साधु वेश में पकड़ा

महाराष्ट्र के बीड जिले की पुलिस ने वृंदावन से एक ऐसे अपराधी को पकड़ा है जो 300 करोड़ का गबन कर सवा साल से फरार चल रहा था। बबन नाम का यह अपराधी साधु का चोला ओढ़कर वृंदावन में रह रहा था।

Sep 26, 2024 - 20:46
 0  358
300 करोड़ का गबन कर वृंदावन में छिपा बैठा था, महाराष्ट्र पुलिस ने साधु वेश में पकड़ा

वृंदावन। महाराष्ट्र के बीड जिले की एक बैंक से लोगों के 300 करोड़ का  गबन करने के बाद सवा साल से फरार चल रहे अपराधी को वृंदावन से पकड़ लिया गया। महाराष्ट्र पुलिस ने उसे जिस समय वृंदावन से दबोचा, वह साधु वेश में था।

बबन शिंदे नाम का यह अपराधी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उड़ीसा समेत कई अन्य राज्यों में भी वह छिपा रहा था। कुछ समय से वह वृंदावन में था। अपनी पहचान छिपाने के लिए साधु वेश धारण कर लिया  था। 

महाराष्ट्र की पुलिस लगातार बबन शिंदे की तलाश कर रही थी। एक सूचना पर बीड पुलिस वृंदावन पहुंची और बाँकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में एक स्थान पर उसे धर दबोचा। 

बबन शिंदे ने बीड जिले की मल्टीस्टेट बैंक में जमाकर्ताओं के 300 करोड़ का गबन किया था। तभी से वह फरार चल रहा था। मल्टीस्टेट बैंक में किए गबन के मामले में बबन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। धाराशिव में भी ठगी के चार मुकदमे दर्ज हुए थे। 

अपनी फरारी के सवा साल के दौरान बबन वृंदावन के अलावा भी यूपी के कई जिलों में छिपा था। इसके अलावा असम, दिल्ली नेपाल और उड़ीसा को भी उसने अपने छिपने का ठिकाना बनाया था। वृंदावन पुलिस ने बबन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor