महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता का आगरा में घुसते ही भव्य स्वागत

आगरा। राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद लौटीं बबिता सिंह का आज शहर में भव्य स्वागत हुआ। जगह- जगह पुष्प वर्षा की गई। स्वागत करने के लिए लोगों में होड़ लगी हुई है।

Sep 11, 2024 - 15:21
 0  241
महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता का आगरा में घुसते ही भव्य स्वागत

लखनऊ से सङ्क मार्ग से आगरा पहुँची बबिता सिंह का आगरा में घुसते ही रमाडा होटल पर इंतज़ार कर रहे लोगों ने ज़ोरदार स्वागत किया। यहाँ पर तमाम सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य भी स्वागत करने को मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। हर कार्यकर्ता उनके नजदीक पहुँचने की कोशिश में लगा हुआ। 
रमाडा से महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह के स्वागत में उमड़ी भीड़ काफिले में बदल गई। फतेहाबाद रोड पर जगह- जगह लोग स्वागत कर रहे हैं। उनका माल रोड, प्रतापपुरा चौराहा, साँई की तकिया, धौलपुर हाऊस, कलक्टरेट, धाकरान, नालबंद, पंचकुइयाँ आदि स्थानों पर स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता खड़े होकर उनके आने का इंतज़ार कर रहे हैं। बबिता सिंह के साथ ही उनके पति समाजसेवी जितेंद्र सिंह चौहान का भी कार्यकर्ता बधाई देने के साथ ही स्वागत कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow