गौतम अडानी ने अमीरी में मुकेश अंबानी को एक बार फिर पछाड़ा

मुंबई। गौतम अडानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया है। इस वर्ष के लिए जारी की गई हुरून इंडिया रिच लिस्ट में गौतम अडानी शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इसमें बताया गया है कि उनके 11.6 लाख करोड़ की संपत्ति है। हुरून इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल भारत में हर पांचवें दिन एक व्यक्ति अरबपति बन जाता था। हुरून इंडिया ने यह सूची 31 जुलाई, 2024 तक इकट्ठा किए गए आंकड़ों के आधार पर प्रकाशित की है।

Aug 29, 2024 - 14:03
Aug 29, 2024 - 14:10
 0  156
गौतम अडानी ने अमीरी में  मुकेश अंबानी को एक बार फिर पछाड़ा


हुरून इंडिया के संस्थापक अनस रहमान जुनैद ने बताया कि भारत एशिया की संपत्ति अर्जित करने वाली मशीन बन गया है। दूसरी ओर चीन में अरबपतियों की संख्या में 25 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। भारत में इसमें 29 फीसदी वृद्धि देखी जा रही है। इस समय भारत में 334 अरबपति हैं।

हुरून इंडिया की इस सूची में मुकेश अंबानी दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। उनके पास करीब 1014 लाख करोड़ की संपत्ति आंकी गई है। उनके बाद शिव नडारतीसरे स्थान पर हैं। उनके पास तीन लाख 14 हजार करोड़ की संपत्ति बताई गई है। सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के प्रमुख साइरस एस पूनावाला और दिलीप सांघवी चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। पिछले पांच वर्षों में टाप 10 में छह लोग लगातार बने रहे हैं। इनमें अडानी, मुकेश अंबानी, शिव नडार, साइरस एस पूनावाला, गोपीचंद हिंदुजा तथा राधाकिशन दमानी हैं। 

सर्वाधिक युवा अरबपतियों में जेप्टो के संस्थापक कैवल्य वोहरा हैं, जिनकी उम्र 21 वर्ष है। उनके बाद आदित पालीचा हैं, जो 22 साल के हैं। इस बार सिने स्टार शाहरुख खान ने भी हुरून सूची में जगह बनाईहै। उन्हें आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में उनकी हिस्सेदारी के लिए स्थान दिया गया है।   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow