त्योहार आते ही सजने लगीं जुए की महफिलें, दो पर छापा

आगरा। दीपावली का त्योहार आते ही जुआरियों की महफिल सजने की तैयारियां शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार पुलिस ने जुआरियों पर सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने पुलिसकर्मियों से कह दिया है कि किसी की भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जुआरियों और सटोरियों पर कार्रवाई करें लेकिन खुद पर दाग नहीं लगने चाहिए। अधिकारी के आदेश के बाद थाना पुलिस ने जुए की फड़ों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

Oct 15, 2024 - 19:31
Oct 15, 2024 - 19:56
 0  41
त्योहार आते ही सजने लगीं जुए की महफिलें, दो पर छापा

थाना न्यू आगरा क्षेत्र में पुलिस 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दयालबाग के एक घर में छापा मारकर जुआरियों को दबोचा। जुआरियों में  दीनूष, दिवाकर, सचिन, धर्मेंद्र, अभिषेक, मुकुंद सिंह, अजीत सिंह, दीपाडू, विक्रम सिंह, और अन्य शामिल हैं।  पुलिस ने इन सभी से मोबाइल, नकदी बरामद की है। वहीं पुलिस को मौके पर ताश की गड़्डी भी मिली है। पुलिस ने सभी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा इलाके में पुलिस ने चार लोगों को जुए खेलते हुए गिरफ्तार किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow