बहन के लिए अपशब्द कहने का विरोध किया तो 14 साल के लड़के को दौड़ा—दौड़ा कर मारा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

बरेली। बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय अर्शिल उर्फ वकील को 15 वर्ष के कामरान और उसके भाइयों ने सरेराह मार डाला। हत्याभियुक्त इस कदर बेखौफ थे कि।अर्शील को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर मारा। चारों हत्याभियुक्त भाई नाबालिग हैं। मृतक दसवीं का छात्र था।

Sep 23, 2024 - 19:10
 0  41
बहन के लिए अपशब्द कहने का विरोध किया तो 14 साल के लड़के को दौड़ा—दौड़ा कर मारा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

घटना की वजह जानकर भी किशोर हत्याभियुक्त के बेखौफ होने का पता चलता है। अभियुक्त कामरान ने अर्शिल को घेरकर कहा था कि वह उसकी बहन से प्रेम करता है और वह उससे जबरन निकाह करेगा। अर्शिल का इतना ही कसूर था कि उसने कामरान की इस हरकत का विरोध किया था। 

अर्शिल के साथ वारदात उस समय हुई जब वह शरीफ नगर मोहल्ले से गुजर रहा था। यहीं कामरान ने उसे रोका और बहन के बारे में उल्टा सीधा कहा। अर्शिल के विरोध करते ही कामरान ने अपने तीन भाइयों, जिनमें एक बड़ा और दो कामरान से छोटे थे, को बुला लिया और अर्शिल को पीटने लगे। अर्शिल बचने को दौड़ा तो दौड़ते हुए पीटते रहे। 
 
इस दौरान आसपास के लोग अर्शिल को छोड़ने के लिए चिल्लाते रहे, मगर चारों हमलावर भाई उसे मरणासन्न कर ही रुके। अर्शिल अस्पताल तक न पहुंच सका। उसकी मौत हो चुकी थी। अर्शिल का ममेरा भाई भी उसके साथ था। वह हत्या का प्रत्यक्षदर्शी है।

रविवार देर रात शीशगढ़ थाने में कामरान और उसके तीन नाबालिग भाइयों के विरुद्ध हत्या की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की गई। मृतक के मामा ने रिपोर्ट लिखाई।
क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि  घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक सभी आरोपित और स्वजन घर बंद कर फरार हो चुके थे। इनकी गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor