पूर्व मंत्री और विधायक ने बटेश्वर में चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान

बाह। तीर्थ धाम बटेश्वर स्थित अटल संकुल भवन में पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह एंव विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया।

Sep 15, 2024 - 20:17
 0  9
पूर्व मंत्री और विधायक ने बटेश्वर में चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान

पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और विधायक पक्षालिका सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। बाह ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान के सभी बूथ प्रभारियों की बैठक की। टोल फ्री रेफ़लर कोड सभी कार्यकर्ताओं के मोबाइल पर भेजकर भाजपा की सदयता दिलाई। 

वही सदस्यता अभियान के दौरान पूर्वमंत्री राजा अरिदमन सिंह और विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया। सदस्यता कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।इस मौके पर मानबेन्द्र सिंह,रामबरन सिंह,शिव कुमार,सत्य नारायण,सुनील वावू एडवोकेट,सन्तोष गहलोत,चंदू भदोरिया, अलकेन्द्र जादौन , शब्बीर सिंह,महेश कठेरिया,रामनरेश कठेरिया व भगत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow