राजा दशरथ के घर छायी उत्सव की उमंग और खुशियां

आगरा। श्री राम के विवाह की घड़ी जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, राजा दशरथ के यहाँ लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। रानी कौशल्या की ननदों (कामना व नुपुर) ने देहरी पूजन कर आज राजा दशरथ के निवास पर श्रीराम के मंगल कार्यों का शुभारम्भ किया।

Sep 24, 2024 - 18:45
 0  41
राजा दशरथ के घर छायी उत्सव की उमंग और खुशियां

हरी पूजन के उपरान्त अयोध्या नगरी की सभी सखियों ने मिलकर मंगल गीत गाए और खूब नृत्य किया।सियाराम के विवाह के मंगल गीतों ने भक्ति की खूब रसधारा बहायी। रानी कौशल्या के निवास पर हर रोज भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अयोध्या धाम बने बाग फरजाना की सखियां न सिर्फ विवाह की तैयारियों में व्यस्त हैं बल्कि उत्साह और उमंग के साथ हर परम्परा को निभाया जा रहा है। 
25 सितम्बर को भजन संध्या के साथ रंगोली व थाल सज्जा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य रूप से अनुराधा, बीना, रजनी, ममता, प्रियंका उपाध्याय आदि उपस्थित थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow