विदाई की बेला में बादल तरसा रहे हैं लेकिन मौसम ने तबियत हरी कर दी है, जानें इस सीजन ​आगरा में कितनी बारिश हुई

आगरा। आगरा में विदाई की बेला में भी बादल तरसा रहे हैंं। पिछले दो दिनों से आसमान में काली घटाएं छा रही हैं। हालांकि इन दो दिनों में उतनी अधिक बारिश नहीं हुई है लेकिन खुशनुमा मौसम से तबियत जरूर हरी हो गई है। रात के वक्त मौसम में हल्की ठंडक भी महसूस की जा सकती है।

Sep 28, 2024 - 19:55
 0  70
विदाई की बेला में बादल तरसा रहे हैं लेकिन मौसम ने तबियत हरी कर दी है, जानें इस सीजन ​आगरा में कितनी बारिश हुई

तापमान में पांच से ​छह डिग्री गिरावट

पिछले दो दिनों से आगरा के आसमान में काली घटाएं छाई हुई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यह कल यानि 29 सितंबर को भी रहेंगी। इससे तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई है। आईएमडी के मुताबि​क आज दिन का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर जबकि अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस पर रहा। पिछले दिनों यही तापमान सितंबर के महीने में ही न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। हालांकि गर्मी से यह राहत एक—दो दिन ही है। अभी एक बार फिर पारा 27 डिग्री सेल्सियस और 36 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छुएगा। 

सितंबर आखिर में भी सिर पर लदे बादल

आगरा में मध्य सितंबर तक मानसून अंतिम चरण में पहुंच जाता है। लेकिन यहां सितंबर का पूरा महीना ही लगभग बीत चुका है और बादल अभी भी सिर पर लदे खड़े हैं। इससे साफ है कि इस बार मानसून आगरा से देरी से विदा होगा।

अब तक अगस्त में होती थी सबसे ज्यादा बारिश

आगरा में मानसून जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में आता है और मध्य सितंबर तक रहता है। यहां
मानसून के दौरान औसत मासिक वर्षा 200-250 मिलीमीटर के आस-पास होती है। अगस्त में आगरा में सबसे ज़्यादा बारिश होती है, लेकिन इस बार ऐसा सितंबर में हो रहा है। मानसून के दौरान यहां औसत उच्च तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस रहता है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है।


बारिश ने बनाया रिकॉर्ड

आगरा में इस बार बारिश ने रिकॉर्ड बनाया है। बारिश औसत से 60 प्रतिशत अधिक हुई है। अकेले सितंबर में ही बारिश ने रिकॉर्ड बनाया है। आगरा में मानसून की औसत बारिश 522.8 एमएम है जबकि इस बार 60 प्रतिशत अधिक यानी 838.9 एमएम बारिश हुई है। सितंबर महीने में ही अभी तक 320.8 एमएम बारिश हुई है। जबकि साल 2020 के सितंबर महीने में यह मात्र 13.8 एमएम बारिश हुई थीघ्।

पिछले 7 साल में सितंबर की बारिश के आंकड़े

2024 में 320.8
2023 में 88
2022 में 144.5
2021 में 116.2
2020 में 13.8
2019 में 113.3
2018 137.7


एटा पहले नंबर पर 

आगरा और अलीगढ़ मंडल के 8 जिलों में बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1033.2 एमएम के साथ एटा ने रिकॉर्ड बनाया है। यहां सीजन की सबसे ज्यादा बारिश हुई है। जबकि यहां औसत बारिश 499.6 एमएम है। कासगंज में 1023.7 एमएम बारिश हुई है जबकि यहां औसत बारिश 658.2 एमएम है। हाथररस में 898.2 एमएम बारिश हुई है जबकि यहां औसत बारिश 542.9 एमएम है। आगरा में 838.9 एमएम बारिश हुई है जबकि यहां औसत बारिश 522.8 एमएम है। अलीगढ़ में 484.2 एमएम बारिश हुई है जबकि यहां औसत बारिश 579.9 एमएम है। इसके अलावा मथुरा में 474.3 एमएम बारिश हुई है जबकि यहां औसत 483.3 बारिश है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor