हरियाणा में चुनाव प्रचार थमा, पांच को पड़ेंगे वोट

चंडीगढ़। हरियाणा में चुनाव प्रचार थम गया है। राज्य की 90 विधान सभा सीटों पर पांच अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से मतदान संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Oct 3, 2024 - 20:58
 0  9
हरियाणा में चुनाव प्रचार थमा, पांच को पड़ेंगे वोट

हरियाणा का चुनाव कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ गया है। भाजपा हैट्रिक लगाने की कोशिश में है तो कांग्रेस ने इस बार उसे सत्ता से हटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों ही दलों के दिग्गजों ने हरियाणा के मतदाताओं को मथा। 

भाजपा की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा जेपी नड्डा ने सभाएं। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेंद्र हुड्डा और शैलजा कुमारी आदि ने प्रचार का मोर्चा संभाला। 

इन दोनों प्रमुख दलों के अलावा इनेलो-बसपा, जेजेपी-एएसपी गठबंधन और आम आदमी पार्टी भी हर सीट पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ी हैं। गैर कांग्रेस और गैर भाजपा गठबंधनों और आप इतनी सीटें लाने पर फोकस कर रही हैं कि राज्य में उनके बगैर सरकार न बन सके। इसके अलावा बहुत से निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। कोई आश्चर्य नहीं होगा कि अच्छी तादात में निर्दलीय भी विधान सभा में दिखें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor