नशे के आदी पति ने ले ली पत्नी की जान

आगरा। थाना खेरागढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। नशे के आदी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Sep 23, 2024 - 13:57
 0  12
नशे के आदी पति ने ले ली पत्नी की जान


जानकारी के अनुसार जितेंद्र पुत्र होरीलाल निवासी ऊंटगिर, खेरागढ़ ने शराब के नशे में अपनी पत्नी संगीता (32 वर्ष) की हत्या कर दी। संगीता की शादी को करीब 14 साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे हैं। मृतका के भाई विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले अक्सर रात को संगीता के साथ मारपीट करते रहते थे और अंततः उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच कर कार्यवाही में जुट गई है। थाना प्रभारी देवकरण सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर पहुंच गई है। मौत की सूचना मिलते ही राजस्थान से संगीता के परिवारीजन भी काफी संख्या में आ गए। 
संगीता के पिता रामवीर सिंह ने बताया कि होरीलाल व उसके पुत्र जितेंद्र दोनों शराब पीने के आधी हैं। संगीता की शादी के बाद से ही आये दिन मारपीट करते थे जिसमें कई बार सामाजिक पंचायत भी हुई लेकिन वह अपनी आदतों से वाज नहीं आये तो थाने में तहरीर भी दी गई। लेकिन सामाजिक व संगीता के बच्चों के भविष्य को देखते हुए समझौते करा दिए गए। पुलिस ने संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस मृतिका के भाई विनोद कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow