दीपिका पादुकोण 28 सितंबर को बन जाएंगी मां

मुंबई। दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसलिए उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है। कहा जा रहा है कि दीपिका लंदन में बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दीपिका मुंबई में ही बच्चे को जन्म देंगी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे के स्वागत को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसकी उन्होंने काफी तैयारी भी कर रखी है।

Sep 1, 2024 - 14:22
 0  164
दीपिका पादुकोण 28 सितंबर को बन जाएंगी मां

इसी साल फरवरी में दीपिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की थी। बताया जाता है कि दीपिका की डिलीवरी की तारीख सितंबर के अंत में है। वह 28 सितंबर को बच्चे को जन्म देंगी। दीपिका कथित तौर पर 2025 में काम फिर से शुरू करने की योजना बना रही हैं और अगले कुछ महीने अपने नवजात शिशु को समर्पित करना चाहेंगी। 

दीपिका अगले साल मार्च में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास के साथ कल्कि के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। दीपिका को आखिरी बार नाग अश्विन की कल्कि 2898 ई. में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ देखा गया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow