दीपिका-रणवीर के घर गूंजी बेटी की किलकारी

मुंबई। दीपिका पादुकोण ने आज यहां बेटी को जन्म दिया है। पहले डाक्टरों ने 28 सितंबर की तारीख दी थी लेकिन करीब 20 दिन पहले ही उनके घर में बच्ची की किलकारी गूंज गई। उन्होंने यहां एचएन रिलायंस हास्पिटल में बच्ची को जन्म दिया है। इस मौके पर उनके पति रणवीर सिंह और परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। दो दिन पहले ही दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का दर्शन करने पहुंची थीं।

Sep 8, 2024 - 13:25
 0  141
दीपिका-रणवीर के घर गूंजी बेटी की किलकारी

 

इस दौरान दीपिका को ग्रीन साड़ी में देखा गया, वहीं रणवीर कुर्ते-पजामा में नजर आए। इस खास मौके पर दोनों की फैमिलीज भी मौजूद रहीं। दोनों के कई वीडियोज भी सामने आए थे, जिसमें प्रेग्नेंट दीपिका को रणवीर सहारा देते दिखे हैं। दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी। 


दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म गोलियों की रासलीलाः रामलीला के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और पांच सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपिका और रणवीर ने साथ में गोलियों की रासलीलाःरामलीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और 83 में नजर आए हैं। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म सर्कस में कैमियो भी किया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow