स्कोर्पियो गाड़ी खरीदकर 13.30 लाख से ठग गए देवीलाल

आगरा। स्कोर्पियो खरीदकर मथुरा का एक परिवार ठगी का शिकार हो गया। ताजगंज के दंपति ने उनसे 13.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। थाना ताजगंज पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Oct 2, 2024 - 21:44
 0  35
स्कोर्पियो गाड़ी खरीदकर 13.30 लाख से ठग गए देवीलाल

मथुरा के नगला खारी निवासी देवीलाल ने ताजगंज के विवेक शर्मा और उसकी पत्नी मधु शर्मा पर 13.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। प्रार्थी ने पुलिस उपायुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने मधु शर्मा से स्कार्पियो वाहन (UP-80 GW 0021) 16 लाख रुपये में खरीदा था। 

मधु और विवेक शर्मा ने 12.30 लाख रुपये नगद लेने के बाद 1 लाख रुपये फोन पे के माध्यम से प्राप्त किए। 

देवीलाल का कहना है कि जब उन्होंने जांच की तो पाया कि वाहन पर 14.80 लाख रुपये का फाइनेंस था। जिसकी जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई थी। उनका आरोप है कि जब उन्होंने विवेक शर्मा से संपर्क किया तो विवेक व उसके परिवार ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की।

पीड़ित का आरोप है कि ताजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने पुलिस उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में देवीलाल ने यश बैंक के कर्मचारी पर भी संदेह जताया है, कि वह भी धोखाधड़ी में शामिल हो सकता है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है और विवेक शर्मा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow